{"_id":"5eeb9b7b8ebc3e430c40a8e8","slug":"four-more-corona-positives-found-in-azamgarh-one-from-jaunpur-azamgarh-news-vns5309012193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक जौनपुर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक जौनपुर का
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के गुरुवार शाम को चार नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये फूलपुर, लालगंज, पल्हनी ब्लाक क्षेत्र और जौनपुर के रहने वाले है। तीन सैंपल 15 जून को लिए गए थे। वहीं, एक में जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नये मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के मरीज को जौनपुर को ट्रांसफर किया जाएगा । उसके लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा रहा है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 171 पहुंच गई है। इसमें 15 अभी सक्रिय हैं। 150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हुई है।
पल्हनी ब्लाक के बेलगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति नौ जून को हरियाणा से बस से घर आया था। तबयित खराब होने पर 15 जून को सैंपलिंग कराई गई थी। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, लालगंज के ब्यौहरा गांव में एक परिवार अपने साधन से हरियाणा से आया था। परिवार के लोगों ने लालगंज के टीकरगाढ़ सीएचसी पर जांच कराई थी। इसी परिवार के एक 14 साल के किशोर की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। वहीं जौनपुर के डोभी खेता सराय निवासी एक 28 वर्षीय प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन जून को गाजियाबाद से कार से आया था। वहां सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। इसने आजमगढ़ में ही सैंपल दिया था।
उधर, फूलपुर के अंबारी में मुंबई से आए 61 वर्षीय बुजुर्ग में जिला अस्पताल में लगाई गई ट्रू-नॉट मशीन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये बुजुर्ग परिवार के साथ बुधवार को टैक्सी से घर आ रहा थी। रास्ते में ही इसकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग इसे सीएचसी फूलपुर ले गए तो रामबचन डिग्री कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। रात में फिर तबियत बिगड़ने पर इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में पुष्टि हुई है। ट्रू-नॉट मशीन के लिए कंपनी की ओर से एक नई कंफर्मेशन किट भेजी गई है। इससे यहीं पर संक्रमण की पुष्टि हुई है।