फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four lane road on hold

भूमि के अभाव में फंसा फोरलेन का निर्माण

Sat, 06 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
 Four lane road on hold
छह जिलों को जोड़ने वाली वाराणसी-नेपाल फोरलेन सड़क का निर्माण फिलहाल अधर में लटक गया है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज से लेकर वाराणसी तक नेशनल हाइवे अथारिटी को अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। इस नाते 98.6 किमी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो सका। उधर, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है राज्य सरकार जब तक 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत नहीं कराती है, तब तक वे फोरलेन का काम शुरू नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि 2012 में यूपीए सरकार ने वाराणसी से नेपाल के लुंबनी तक नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की थी। प्रस्ताव के बाद सड़क चौड़ीकरण का सर्वे हुआ। बजट के चक्कर में अभी फाइल आगे बढ़ती, उसी समय चुनाव के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही वाराणसी-नेपाल सड़क मार्ग की फाइल फिर तेजी से आगे बढ़ी। वाराणसी से लेकर नेपाल तक 292 किलोमीटर तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) वाराणसी डिविजन ने निर्माण प्रक्रिया भी शुरू करा दी।
विज्ञापन


वाराणसी से जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, टांडा और सिद्धार्थनगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन के निर्माण को कुल पांच भागों में बांटा गया। इसके तहत एक टेंडर सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ से बस्ती, बस्ती से टांडा, टांडा से कप्तानगंज, कप्तानगंज से लालगंज और लालगंज से वाराणसी के लिए है। धन मिलने के बाद एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी। नौगढ़ से कप्तानगंज तक के लिए जमीन उपलब्ध हो गई। यहां काम भी शुरू हो गया। वहीं, आजमगढ़ से वाराणसी तक जमीन न मिलने से निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। चूंकि राज्य सरकार को सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराना होता है। सर्वे के दौरान विरोध हुआ और किसानों ने जमीन देने से इंकार कर दिया। किसानों का तर्क है कि कप्तानगंज से वाराणसी के बीच मार्ग पर कई छोटी-बड़ी बाजारें स्थित हैं। फोरलेन बनने से बाजार उजड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed