फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four lakh stolen from jewelery shop

आभूषण की दुकान से चार लाख की चोरी

Mon, 26 Aug 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four lakh stolen from jewelery shop
ठेकमा। बरदह थाने के पीछे मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार की रात चोर एक आभूषण की दुकान में नकब लगाकर भीतर घुसे और दुकान में रखा 40 हजार रुपये नगदी सहित करीब चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाने के पीछे चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित नोखेलाल पुत्र फूलचंद बरदह गांव के निवासी हैं। उसने बरदह बाजार में मार्टीनगंज मोड़ पर किराए का कमरा लेकर आभूषण की दुकान की है। उसकी दुकान बरदह थाने के ठीक पीछे है। रविवार की रात को नोखेलाल अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर नकब लगाकर नोखेलाल की दुकान में घुसे। अंदर रखा गया 40 हजार रुपये नगद, 50 ग्राम सोना और दो किलो ग्राम सोने का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह नोखेलाल ने अपनी दुकान खोली तो भीतर लगी नकब और गायब आभूषण की जानकारी हुई। दुकानदार चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बरदह श्रीधर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed