फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four killed in five accidents, nine injured

Azamgarh News: पांच हादसों में चार की मौत, नौ लोग हुए घायल

Sat, 17 Jun 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four killed in five accidents, nine injured
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार की मौत हो गई तो वहीं नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सियरहा अंडरपास के पास शुक्रवार को प्राइवेट बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें सात यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पहली घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास शुक्रवार की रात हुई। इस हादसे में दो बाइकों के बीच टक्कर हुई, जिसमें खालिसपुर गांव निवासी आरिफ (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार बृजेश मौर्या (40) निवासी हरैया थाना रौनापार व कांति देवी (50) निवासिनी बिलरियागंज घायल हो गए। अहरौला संवाददाता के अनुसार भोगइचा गांव के पास शनिवार को दिन में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार राकेश गिरी (20) निवासी असिलाई भूवापुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अहरौला पुलिस पहुंची और शव को थाने ले कर आई। जहां परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजने के पूर्व ही शव को थाने से जबरन लेकर घर चले गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। चर्चा तो इस बात की भी है कि रील बनाने के चक्कर में हादसा हुआ है। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली के लहुंआ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार सोनू कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था और राजगीर का काम करता था। एक अन्य हादसा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव के पास हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पैदल जा रहा राजेश चौहान (40) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक चार पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन

इसी क्रम में बिलरियागंज थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सियरहा अंडर पास के पास शनिवार की सुबह प्राइवेट बस व ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार शैलेंद्र निषाद (22) निवासी फरीदपुर थाना रौनापार, कमलावती (52) निवासी भोपदपुर थाना जहानागंज, सरवन (35) निवासी मसूरियापुर थाना रौनापार, शंकर निषाद (24) निवासी सरदौली थाना रौनापार, सुबोध कुमार (62) निवासी सिंधवारा थाना महराजगंज, सुदामा (50) भीमबर थाना रौनापार व बच्ची देवी (65) निवासिनी नरौली थाना सिधारी घायल हो गए। हादसे में बाद बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed