फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four including a woman became Pradhan

Azamgarh News: एक महिला समेत चार बने प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four including a woman became Pradhan
अहरौला (आजमगढ़)। चार ग्राम प्रधानों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें एक महिला समेत तीन पुरुष प्रत्याशियों के सिर प्रधानी का ताज सजा। जीत के बाद समर्थकों ने विजेताओं का फूल माला से स्वागत किया। जनपद के पांच विकास खंडों पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और 10 बजे तक परिणाम आ गया। इसमें बिंद्राबाजार के कोइलाड़ी बुजुर्ग ग्राम पंचायत में हुए उप चुनाव में पूनम ने 22 मतों के अंतर प्रतिद्वंद्वी को हरा कर प्रधानी का चुनाव जीता।
विज्ञापन

पूनम ने उर्मिला को दी शिकस्त
बिंद्राबाजार के ग्राम पंचायत कोइलाड़ी बुजुर्ग के उप चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में पूनम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला को 22 मतों से पराजित कर प्रधान बने। इसके पहले सुरक्षित सीट से रामवती देवी प्रधान थी, 24 जुलाई 2024 को उनकी मृत्यु होने के 6 महीने के बाद 19 फरवरी को ग्राम पंचायत कोइलाड़ी बुजुर्ग का उपचुनाव हुआ। जिसमें कुल 1083 मतों की मतगणना शुक्रवार को हुई। जिसमें पूनम 367, उर्मिला 345, सुजाता 245, कलौती 108 मत मिले और 18 मत अवैध रहे।
विज्ञापन

मतलूबपुर में संवेदनाएं नहीं सच्चिदानंद जीते
मतलूबपुर के मतदाताओं ने प्रधानी के उप चुनाव में सच्चिदानंद मोदनवाल (24) ने चुनाव जीता। मतलूबपुर के प्रधान गजाधर मद्धेशिया के आकस्मिक निधन पर उप चुनाव कराया गया। मैदान में यहां प्रधान की पत्नी मंसा देवी, सच्चिदानंद मोदनवाल, रामजन्म गुप्ता और सुनील गौड़ मैदान में उतरे थे। मतलूबपुर गांव में 811 मतदाताओं ने मतदान किया था। प्रधान की पत्नी के साथ लोगों की संवेदनाएं जरूर थी पर उन्हें कुल 241 मत ही मिले। सच्चिदानंद मोदनवाल को 504 मत मिले। दावा किया जा रहा है कि वह गांव के सबसे युवा प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्हनी में राजकुमार बने प्रधान
पल्हनी ग्राम प्रधान सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना में अहमद आजमी को 172 मत, राजकुमार गुप्ता को 335 मत और रीना यादव को 257 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजकुमार गुप्ता को विजयी घोषित किया गया।
संजरपुर में मोहम्मद आमिर जीते
सरायमीर ब्लॉक मिर्जापुर की ग्राम पंचायत संजरपुर के उपचुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में मोहम्मद आमिर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सदरे आलम को 787 मतों से पराजित कर प्रधान बने। संजरपुर सामान्य सीट से इमादुल्लाह उर्फ बुद्धू प्रधान थे, 21 जनवरी 2025 को उनकी मृत्यु होने के 1 महीने के बाद 19 फरवरी को ग्राम पंचायत संजरपुर का उपचुनाव हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में मोहम्मद आमिर 1421, सदरे आलम को 634 मत मिले। 42 मत अवैध रहे।

रविंद्र ने राहुल को हराया, बने क्षेत्र पंचायत सदस्य
मेंहनगर विकास खंड के विजयीपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों रविन्द्र यादव और राहुल के बीच लड़ा गया। जिनकी मतगणना शुक्रवार को विकास खंड परिसर में हुई। इसमें रविंद्र यादव ने 537 मत प्राप्तकर जीत हासिल की। वहीं उनके प्रतिद्वंदी राहुल यादव को 225 मत मिले। जबकि 37 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed