{"_id":"663cc8780dac1683d400c08d","slug":"four-gumtis-burnt-in-azamgrh-loss-worth-seven-lakhs-rupees-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक ही परिवार की चार गुमटियां जलीं, सात लाख का नुकसान; पीड़ित ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक ही परिवार की चार गुमटियां जलीं, सात लाख का नुकसान; पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Thu, 09 May 2024 06:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 06:28 PM IST
सार
Azamgarh News: भोर में तीन बजे तक पिकेट पर पुलिस की मौजूदगी थी और उसके बाद ही यह घटना हुई है। पीड़ितों के अनुसार कुल सात लाख का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार चौराहे पर एक ही परिवार की चार गुमटियों में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चारों गुमटियां जलकर खाक हो गई। पीड़ितों के अनुसार आग लगने की इस घटना में लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
खरिहानी गांव निवासी मो. सत्तार, मो. निसार, मो. अइनुल व आबिद गांव के बाजार के मुख्य चौक पर पुलिस बूथ के सामने गुमटी में दुकान खोल रखे थे। जिसमें रेडिमेड, जूता-चप्पल आदि सामानों की बिक्री की जाती थी। इसी चारों गुमटी से चारों परिवारों की रोजीरोटी चलती थी। कुछ दिन पूर्व ही सत्तार व निसार ने एक-एक लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी दुकान में सामान भरा था।
विज्ञापन
रोज की भांति बुधवार की देर शाम चारों गुमटी को बंद कर घर चले गए। सुबह छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी गुमटी में आग लगी है। चारों भाग कर मौके पर पहुंचे तो गुमटियां जल रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे लेखपाल विपिन पांडेय ने नुकसान का आकलन भी किया। वहीं पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।