{"_id":"584ee8534f1c1bd66f649eb6","slug":"four-death-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपाती ठंड से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकंपाती ठंड से चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कंपकंपाती ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में गलन भरी ठंड का कहर जारी है। लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सोमवार को ठंड से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। घरवालों ने शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गांव निवासी रामकेवल शाही (45) पुत्र विक्रमा शाही रविवार की रात कईता गांव में निमंत्रण में गए थे। रात लगभग आठ बजे वह घर लौटे तो उल्टी के साथ पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने ठंड से मौत की बात कही है। शव का पोस्ट मार्टम कराए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी टनकू राम (70) रविवार की रात खाना खाकर घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे उनके पेट में तेज दर्द हुआ। जब तक लोग अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, कस्बे के फरहाबाद निवासी एक वृद्घ महिला की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। फरहाबाद निवासिनी मुरानी देवी (85) रविवार की रात को लगभग साढ़े सात बजे खेत से वापस आई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही उसके पेट में तेज दर्द हुआ। जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए ले जाते उसकी मौत हो गई। वहीं, निजामाबाद कस्बा निवासी राहुल गोंड़ (18) पुत्र रामप्रसाद की दो दिन से ठंड लगने से बीमार था। रविवार की रात उसकी हालत और बिगड़ गई।
परिवार के लोग उसे उपचार के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने मृतक युवक के परिवार को एक हजार रुपये दिए। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।