फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four cattle smugglers arrested in police encounter in azamgarh used to do Reiki with Scorpio

Azamgarh: पुलिस मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से करते थे रेकी, 13 मवेशी बरामद

Wed, 22 Feb 2023 05:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 05:25 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 13 मवेशी बरामद हुए हैं। पशु तस्करों का यह गिरोह दिन में स्कॉर्पियो से रेकी करता था

विज्ञापन
Four cattle smugglers arrested in police encounter in azamgarh used to do Reiki with Scorpio
पुलिस मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। हालांकि छह अन्य आरोपी भाग निकलने में सफल रहे। गिरफ्त में आए पशु तस्करों के कब्जे से 13 मवेशी बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। पशु तस्करों का यह गिरोह दिन में स्कॉर्पियो से रेकी करता था। रात में पिकअप पर मवेशी को लादकर फरार हो जाता था। 

विज्ञापन


एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पशु चोरी के कई मामले सामने आए। पुलिस महकमा पशु चोरों की तलाश में लगा था। मंगलवार रात मुबारकपुर पुलिस व स्वाट टीम बम्हौर अंडरपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बम्हौर पुराना पुल के पास चोरी के मवेशी रखे हुए हैं। जिन्हें चोर पिकअप से कहीं ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पशु चोरों ने गोली चलाई। घेराबंदी कर पुलिस ने चार पशु चोरों को पकड़ लिया तो तो वहीं छह अन्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में अरशद, राकेश, जावेद व सुरेंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में इन्होंने फरार अरोपियों का नाम वाकिब, शहजादे, मो. अकिल, हसीम, शकील व मेराज बताया। मौके से पुलिस ने 13 मवेशी, एक स्कॉर्पियो, एक पिकअप, तमंचा व कारतूस के साथ ही चार मोबाइल व 4400 रुपये नकद बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed