फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused of cow slaughter arrested after encounter

Azamgarh News: मुठभेड़ के बाद गोकशी के चार अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four accused of cow slaughter arrested after encounter
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मगरांवा कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, पशुओं को काटने के उपकरण व एक बोलेरो गाड़ी सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य अपनी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 4.45 बजे मगरांवा कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बल जब उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो कब्रिस्तान के बगल में खड़ा एक व्यक्ति तेज आवाज में बोला कि पुलिस आ गई। इतने में एक व्यक्ति ने अचानक पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे पुलिस वाले बाल बाल बच गए। पुलिस ने जांबाजी दिखाते हुए कब्रिस्तान के आगे सिवान में भाग रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें ताबिस, इश्तेयाक, अबु फैज व अरमान निवासी मगरांवा इस्लामपुरा थाना गंभीरपुर को दौड़ा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक क्विंटल 35 किलो प्रतिबंधित मांस, एक कट्टा, एक खोखा कारतूस, गाय काटने का चापड़, दो चाकू व एक लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed