फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused members of an interstate cyber gang have been arrested

Azamgarh News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four accused members of an interstate cyber gang have been arrested
08 अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार। संवाद
आजमगढ़। ऑनलाइन प्रोडक्ट की सेल और मार्केट वैल्यू बढ़ाने के नाम पर 13 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ से चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी भूपेंद्रनाथ यादव ने साइबर थाना में तहरीर दी थी कि उनके पुत्र को वूकॉमर्स नामक फर्जी कंपनी के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। कंपनी की वेबसाइट वूऑटोमेटिक डॉट कॉम पर प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर करीब 13 लाख की ठगी की गई।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी शक्ति कपाड़िया समेत चार आरोपी मोनू, मोहित और रोहित को लखनऊ के होटल एपीएम पैलेस से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ली कूपर, नोबिता और सिंबा नामक टेलीग्राम आईडी से जुड़े रहते थे, जो विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को खातों में ट्रांसफर कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए चार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, दो पासबुक, चार चेकबुक, दो आधार कार्ड और 540 नगद पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पकड़ा गया मुख्य आरोपी शक्ति कपाड़िया लखनऊ जनपद के अलीगंज, कन्नौज जनपद के गुरुसहायगंज थाना क्षेत्र के रौतामई निवासी माेनू, ठठिया थाना क्षेत्र के फकरपुर बरेवा गांव निवासी रोहित कुमार व कोतवाली क्षेत्र के बरका गांव निवासी मोहित कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed