{"_id":"66e9f5eaa49a02b805079b06","slug":"four-accused-in-dowry-murder-arrested-and-sent-to-jail-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-120752-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दहेज हत्या में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दहेज हत्या में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अहिरीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुड्डू विश्वकर्मा, गुड्डी देवी, अंकित व सुनीता ऊदपुर गांव की निवासी हैं। उक्त आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन कंचन विश्वकर्मा की शादी 10 मई 2023 को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।
दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दिए। इसके बाद 15 सितंबर को मारकर फांसी पर लटका दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राहुल विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, गुड्डी, गुडि़या, अंकित विश्वकर्मा, सुनीता व रिया के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।