फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former village head shot dead in Azamgarh

Azamgarh News: बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या की, छह राउंड फायरिग

Thu, 08 Feb 2024 08:01 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 08:01 PM IST
सार

सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू यादव की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एएसपी सिटी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Former village head shot dead in Azamgarh
पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में मार्टीनगंज ब्लॉक से लौट रहे बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान को बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर एएसपी सिटी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू यादव (60) बृहस्पतिवार को किसी काम से मार्टीनगंज ब्लॉक पर गए थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे। अभी वे गांव के निकट बेसो नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि बुलेट रोक कर लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायर झोंक दिया और मार्टीनगंज की तरफ भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी पहुंचे। पूर्व प्रधान को आनन-फानन में पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की पुष्टि होते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पीएचसी पर ही हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान की कनपटी, सीना, पीठ व पेट में कुल छह गोली लगी है। घटना की जानकारी होते ही बरदह थाना पुलिस के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराने में पुलिस जुटी थी। 

पूर्व प्रधान का मुंबई में था बड़ा व्यवसाय

पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू का मुंबई में बड़ा कारोबार है। एक बार वे गांव लौटे और प्रधानी का चुनाव लड़ गए। इसके बाद से वे गांव में ही रहने लगे और गंवई राजनीति करने लगे। बीती प्रधानी के चुनाव में इनका विपक्षी से विवाद हो गया था। जिसमें जमकर मारपीट हुई थी और उस मामले में ये गिरफ्तार भी किए गए थे। विगत छह माह पूर्व ही वे जेल से छूट कर आए थे। 

पूर्व प्रधान रणविजय यादव की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। गांव में पूर्व में हुए अनिल यादव की हत्या से इस मामले को जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। -अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed