फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former principal arrested for embezzlement of government money

सरकारी धन गबन के आरोप में पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Former principal arrested for embezzlement of government money
आजमगढ़। जहानागंज थाने में दर्ज सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित पूर्व प्रधानाचार्य को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। गोड़सर ग्राम निवासी राजू प्रसाद पुत्र फेंकू राम ने बीते 15 अप्रैल को न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने में श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामबचन चौहान पर आरोप लगाया। तहरीर में उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत जूनियर हाई स्कूल तक के छात्र-छात्राओं को मिलने वाले मिड डे मील योजना के तहत भोजन के सरकारी धन एक लाख आठ हजार 255 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। वादी मुकदमा ने बताया कि एमडीएम योजना के तहत गठित अभिभावक संघ का वह अध्यक्ष है और इस योजना के तहत खोले गए बैंक खाते में उसका नाम पूर्व प्रधानाचार्य रामबचन चौहान के साथ संयुक्त रूप से जोड़ा गया था। पूर्व प्रधानाचार्य ने सह खातेदार का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से 108255 अपने निजी खाते में स्थानांतरित करा लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जहानागंज ब्लाक मोड़ से पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed