Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former Pradhan of Darunha surrenders in embezzlement case.

Azamgarh News: 9.33 लाख के गबन में दरूनहां की पूर्व प्रधान का आत्म समर्पण

Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan of Darunha surrenders in embezzlement case.
9. 33 लाख रुपये के गबन के मामले में आरोपी भदोही ब्लॉक के दरूनहां गांव की पूर्व प्रधान जयदेवी ने रविवार को जेएम द्वितीय सुश्री अनामिका चौहान के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

कस्टडी में लेने के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान को जेल भेज दिया। पूर्व प्रधान के खिलाफ फरवरी में रुपये के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कुर्की का नोटिस चस्पा होने के डेढ़ महीने बाद जयदेवी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गबन में निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह के खिलाफ भी जांच चल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पर भी गाज गिर सकती है। दरूनहां गांव निवासी हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने तीन मार्च 2023 को जिलाधिकारी को हलफनामा दिया था। इसमें उन्होनें तत्कालीन ग्राम प्रधान पर गांव में इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा से कराए गए कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दो पंचवर्षीय में हुए कार्यो की जांच के लिए उपायुक्त स्वरोजगार, सहायक अभियंता लोक निर्माण एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल की चहारदीवारी निर्माण में अपनी भाभी के फर्म से ग्राम प्रधान अखिलेश प्रकाश सिंह ने ईंट की खरीदारी की। चौरी दरूनहा मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल तक चकरोड निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया गया। दो पंचवर्षीय में 35 लाख का गबन सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 18. 66 लाख पूर्व प्रधान एवं 17. 41 लाख निवर्तमान प्रधान के गबन करने बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रधान ने 9. 33 लाख 852 और नौ लाख 33 हजार तत्कालीन दो सचिवों ने गबन किया।
जांच की आख्या के आधार पर तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने निवर्तमन प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया था और पूर्व प्रधान जय देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। निवर्तमान प्रधान ने मामले में उच्च न्यायालय में अपील की। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों से जांच न कराने के आधार पर कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।

अब उस मामले में प्रशासन की ओर से अंतिम जांच के लिए टीम गठित की गई है। जिसकी जांच चल रही है।
26 फरवरी को एडीओ पंचायत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान जयदेवी के खिलाफ प्राथमिकी बीएनस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसी दौरान पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस की सख्ती के बाद रविवार को पूर्व प्रधान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed