फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MP Ramakant Yadav Retaliation on CM Yogi's statement on samajwadi party in azamgarh

सीएम योगी के बयान पर सपा का पलटवार: पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा- जिस गाड़ी पर भाजपा की झंडी, समझिए उसमें देश का सबसे बड़ा पाखंडी   

Tue, 07 Dec 2021 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्रियों, विधायकों को देखे, उनमें से कितनों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
Former MP Ramakant Yadav Retaliation on CM Yogi's statement on samajwadi party in azamgarh
पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उसमें कोई जाना पहचाना गुंडा। उनके इस बयान को लेकर जनपद का सियासी पारा गर्म हो गया है। सपा इस बयान को लेकर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद रमाकांत यादव का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हकीकत तो यह है कि जिस गाड़ी पर भाजपा की झंडी लगी होती है, समझिए उसमें देश का सबसे बड़ा पाखंडी होता है।
विज्ञापन


बीजेपी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव के किए कार्यों का लोकार्पण किया है। कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता और प्रदेश की जनता को छोड़कर अखिलेश के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया घूमने के सवाल पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री छह महीने विदेश रहते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि वह जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया कि कोरोना काल में जब सरकार ने प्रवासी मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया था तब पैदल चलते अपने लोगों को सपा के कार्यकर्ताओं ने भोजन पानी मुहैया कराया था। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में 350 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी। 

अपने गिरेबान में झांकें मुख्यमंत्री: सपा जिलाध्यक्ष

Former MP Ramakant Yadav Retaliation on CM Yogi's statement on samajwadi party in azamgarh
भाजपा और सपा
भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्रियों को देखे, उनमें से कितने पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह बात मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कही। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में विकास की एक-एक ईंट पर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के नाम हैं।

सब जानते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व हवाई अड्डे का विकास किसकी योजना है। विश्वविद्यालय की घोषणा के तीन साल बाद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास तो कर दिया लेकिन काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री बताएं कि महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खाद की किल्लत जैसी समस्याओं पर बुल्डोजर कब चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed