फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MLA Sarvesh Singh Seepu murder case: One lakh reward will be announced on absconding Rizwan and Vijay

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड ः फरार रिजवान व विजय पर घोषित होगा एक-एक लाख का इनाम

Wed, 11 May 2022 09:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 May 2022 09:05 PM IST
सार

19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Former MLA Sarvesh Singh Seepu murder case: One lakh reward will be announced on absconding Rizwan and Vijay
हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फरार चल रहे दो अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाई जाएगी। इसे 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख करने की संस्तुति जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक की तरफ से एसपी को पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन

19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद कुंटू समेत 13 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसमें कुंटू समेत नौ पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया है। इसमें कुंटू के अलावा राजेंद्र यादव, संग्राम सिंह, रिजवान, विजय यादव, दिनेश, मृत्युंजय, शिवप्रकाश व दुर्ग विजय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान व विजय यादव कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद से फरार चल रहे हैं। पहले इन पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। कुछ दिनों पूर्व डीआईजी अखिलेश कुमार ने इसे बढ़ा कर 50-50 हजार कर दिया था। अब जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इन दोनों पर इनाम राशि एक-एक लाख किए जाने की संस्तुति के साथ एसपी को पत्र भेजा है।

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने एसपी को पत्र भेज दिया है। वहां से एडीजी के पास जाएगा और जल्द ही एडीजी के यहां से इनामी राशि बढ़ाए जाने की संभावना है।

19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed