{"_id":"662e051b70e98a24c5079e48","slug":"former-congress-mp-santosh-singh-joins-bjp-in-azamgarh-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 'कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है..' पार्टी के इस दिग्गज नेता ने कही बड़ी बात, थामा BJP का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: 'कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है..' पार्टी के इस दिग्गज नेता ने कही बड़ी बात, थामा BJP का दामन
Sun, 28 Apr 2024 01:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:58 PM IST
सार
Azamgarh News: पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मैंने कांग्रेस में अपना जीवन दिया। मुझे लगता था कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश को सुरक्षित रख सकती है और राष्ट्रीय एकता बनाए रख सकती है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद संतोष सिंह का स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शनिवार को जिला कार्यालय पहुंचे पूर्व सांसद संतोष सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में समर्थक और कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हवलदार सिंह, मालती मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, जय नारायण चौहान, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नेसार अहमद, हरिकेश मिश्रा, राजगुरू मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, तहसीलदार सिंह, सेराज अहमद, संजय राय, विरेन्द्र सिंह, संजय सिंह कमलेश तिवारी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, नक्सलवाद और पीएफआईइ के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, अरविंद जायसवाल, अवनीश मिश्रा, अजय सिंह, मनीष मिश्रा, आजाद अरिमर्दन, हरिवंश मिश्रा, सुनील राय, पवन देव त्रिपाठी, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।