फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forest department and police administration team patrolling after leopard scare in Azamgarh

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जल निकासी पाइप में घुसा तेंदुआ, पेट्रोलिंग के लिए मशक्कत कर रहीं कई टीमें

Sun, 18 Feb 2024 01:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दिया है। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू हो गई है। वन विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है। 

विज्ञापन
Forest department and police administration team patrolling after leopard scare in Azamgarh
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला में कई दिनों तक दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अब तहरबपुर के नैपुरा गांव के पास देखा गया। इस बार भी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जल निकासी पाइप में छिपकर बैठा हुआ है। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने उसे सबसे पहले देखा और फोटो भी खींच लिया। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। धर-पकड़ की कवायद चल रही है। ट्रैकुलाइजर टीम भी गोरखपुर से बुलाई गई है।
विज्ञापन

 
जिले में लगभग एक पखवारे से तेंदुआ के मौजूदगी की बात सामने आ रही है। सबसे पहले अहरौला क्षेत्र में लोगों ने तेंदुआ देखा। जो लोगों के जुटने व वन विभाग की टीम के पहुंचने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जल निकासी पाइप में छिप गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम दोनों मुहानों पर पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जिसे रात में काट कर वह भाग गया। सुबह वन विभाग के जिम्मेदारों ने तेंदुआ के होने से ही इंकार कर दिया। दो तीन- दिन बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को एक पेड़ पर देखा। इसके बाद भी वन विभाग जिले में तेंदुआ की मौजूदगी से इंकार करता रहा।

यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने तेंदुए को देखा

Forest department and police administration team patrolling after leopard scare in Azamgarh
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने तहबरपुर के नैपुरा गांव के पास तेंदुआ देखा। जिसकी फोटो भी टीम के सदस्य जितेंद्र यादव ने खींच लिया। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। यूपीडा पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है।

जल निकासी पाइप के एक मुहाने को पाइप व मिट्टी आदि डाल कर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि दूसरे मुहाने पर लोहे का पिंजरा व जाल आदि लगाया गया है। हजारों की संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं। वहीं एक एंबुलेंस, कई यूपी 112 गाड़ियां व तीन थानों की फोर्स भी मौजूद है। 
 
क्या कहते हैं अधिकारी
पिछली बार तेंदुआ के होने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन इस बार तेंदुआ के होने की पुष्टि हो गई है। उसकी फोटो भी मिली है। वहीं पद चिन्ह भी पाए गए हैं। इतना ही नहीं तेंदुआ ने कुत्ते का शिकार किया है, जिसके खून के निशान भी मिले हैं। पकड़ने की कवायद की जा रही है। गोरखपुर से टैंकुलाइज टीम को भी बुलाया गया है। पूरा प्रयास है कि लोग भी सुरक्षित रहे और तेंदुए को भी सुरक्षित पकड़ लिया जाए। -वीर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज अतरौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed