{"_id":"688675c41fe1109a4e083014","slug":"for-rakshabandhan-discount-offers-of-10-to-40-percent-on-clothing-brands-are-luring-people-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134959-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रक्षाबंधन के लिए कपड़ों के ब्रांड पर 10 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर लोगों को लुभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रक्षाबंधन के लिए कपड़ों के ब्रांड पर 10 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर लोगों को लुभा
विज्ञापन
आजमगढ़। रक्षाबंधन के लिए बाजार सजने लगा है। लोग खरीदारी के लिए निकलने लगे हैं। मार्केट में कपड़ों के नए-नए कलेक्शन भी आ चुके हैं। विभिन्न ब्रांड पर 10 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर लोगों को लुभा रहा है। 5 रुपये से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। गिफ्ट आइटम और अन्य सजावटी सामान का स्टॉक मंगा लिया गया है।
शहर में मुख्य चौक, सिधारी समेत सभी प्रमुख बाजारों में भी रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के लिए कपड़ों के नए कलेक्शन देखने को मिल रहे हैं। लड़कियों के लिए सूट, घाघरा, क्रॉप टॉप और भी अन्य कलेक्शन मार्केट में दिखने लगे हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए साड़ियां और बच्चों के कपड़ों की नई नई वेरायटी देखने को मिल रही है। पुरुषों के लिए शर्ट, जींस, टी-शर्ट और फॉर्मल पैंट के शानदार कलेक्शन हैं। त्योहार को देखते हुए बड़ी दुकानों में ऑफर की भी शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न ब्रांड पर 10 से 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो ग्राहकों को काफी पसंद भी आ रहा है। रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को है। शहर में कई जगहों पर राखी की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि राखी अभी तक केवल उन्हीं दुकानों पर सजी हैं जो स्थाई हैं। फुटपाथों पर अभी राखी की दुकानें नहीं सजी हैं। अभी केवल वही लोग राखी खरीद रहे हैं, जिन्हें राखी बाहर भेजनी है।
दुकानदार संजय, राकेश आदि ने बताया कि इस समय दुकानों पर मौली, रेशम, बड्स से लेकर बच्चों की पसंदीदा कार्टून वाली राखियां उपलब्ध हैं। बाजार में सामान्यतया 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं।