फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   " Folklore Kajree communicates energy '

' ऊर्जा का संचार करती है लोकगीत कजरी '

Sun, 23 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
" Folklore Kajree communicates energy '
 लोक मनीषा परिषद के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू हाल में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमित तिवारी और परिषद के अध्यक्ष जनमेजय पाठक ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेत खलिहानों में कार्य करने वाले किसानों, मजदूरों के हृदय को कजरी प्रफुल्लित कर देती है। कजरी उनके थके-मादे शरीर में ऊर्जा का संचार करती है। विशिष्ट अतिथि डा. ओम प्रकाश यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन


कलाकारों ने मनमोहक गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। सपना बनर्जी, शिवाजी तिवारी और जूनियर गायन में ऋषिकेश मिश्र, अनुपम राय, संध्या भारती, सीमा सिंह, आदित्य सिंह, मनीषा सिंह, रागिनी तिवारी, मोनी भारती आदि ने गीत प्रस्तुत किए। मौके पर हरिश्चंद्र सिंह, नीलमा श्रीवास्तव उपस्थित रही। संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


धोबिया नृत्य को लोगों ने सराहा ः महक माटी की कार्यक्रम के तहत समूहन कला संस्थान द्वारा शनिवार को डालिम्स सनबीम स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। गाजीपुर से आए जीवन राम और उनके साथियों ने पारंपरिक धोबिया नृत्य की प्रस्तुति दी। निदेशक राजकुमार शाह ने इस नृत्य पर तैयार वृत्त संकलन द्वारा धोबिया नृत्य की उपज, इसके पारंपरिक स्वरूप, पहनावा और वाद्य यंत्रों की जानकारी चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों में राकेश, लौटू, सोनू, अजय, लल्लन, रामजनम, नंदू, विजय आदि ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रबंधन अजय उपाध्याय और संचालन संजीव पांड़ेय ने किया। इस मौके पर साहित्यकार राम प्रकाश शुक्ल, अमित धनधनिया, अशोक खंडेलिया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed