फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog remained low but drizzle increased melting

कोहरा रहा कम लेकिन बूंदाबादी ने बढ़ाई गलन

Thu, 06 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fog remained low but drizzle increased melting
जनपद में कोहरा बृहस्पतिवार को विगत कई दिनों की अपेक्षा कम रहा लेकिन पहाड़ों से आने वाली नम हवाओं और बूंदाबांदी ने गलन बढ़ा दी है। दिन में लगभग 11.30 बजे कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुई लेकिन फिर बादलों में छिपा तो पूरे दिन दर्शन नहीं हुए। जिसका परिणाम रहा कि लोगों का पूरा दिन ठिठुरते ही बीता।
विज्ञापन

जनपद के मौसम में विगत एक सप्ताह के कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बदल छा जाते थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए थे। कोहरा तो नहीं था लेकिन पछुआ हवाएं चल रही थी। पूर्वाह्न 11.30 बजे के करीब सूर्य देवता ने आंखें खोली लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही सूर्य फिर बादलों की ओट में छिप गया। सुबह बूंदाबांदी भी हुई जिसके कारण गलन में कमी नहीं आई। बृहस्पतिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में तो कोई कमी नहीं हुई लेकिन गलन बरकरार रही। किसानों को बदली और कोहरे के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की चिंता सताने लगी। जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि बारिश से नुकसान नहीं है लेकिन बदली होने पर सरसों की फसलों में माहो कीटों का प्रकोप होने और कोहरा पड़ने से आलू की फसल झुलसा रोग और पाला लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed