फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fog and sever cold disturbed the lifestyle

कोहरे और गलन से बढ़ीं मुसीबतें

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
fog and sever cold disturbed the lifestyle
शीतलहर ने ढाया सितम, लोगों की छूटी कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों और दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिक ठंड महसूस होने से लोग परेशान रहे। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के साथ गलन अधिक होने के कारण लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


 विगत कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और दिल्ली में हुई बारिश असर जनपद में भी हुआ है। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण गलन काफी बढ़ गई है। जिसके कारण सुबह के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। छुट्टी के कारण स्कूली बच्चों को राहत तो मिली है लेकिन घरों में कैद होने से उनकी धमाचौकड़ी कम हुई है। बच्चे घरों में बोर हो रहे हैं। कोहरे का आलम यह है कि सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को घने कोहरे के बाद दोपहर बाद सूर्य की किरणें धरती पर पहुंची। सूर्य के निकलते ही घरों में कैद लोग कुर्सी लेकर बाहर आ गए। पूरे दिन सूर्य बादलों से अठखेलियां करता रहा। जब सूर्य बादलों की ओट में छिपता तो गलन बढ़ जाती। सूर्य के निकलने से गलन कम हो गई लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ने लगी। रात होते ही कोहरे ने फिर अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी। जिसके कारण घरों से बाहर निकले लोग घर पहुंचने की जल्दी में थे। क्योंकि सूर्य निकलने के कारण गलन कम होने से बहुत से लोग हाफ स्वेटर और जैकेट में ही घर से निकले थे। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के कारण लोगों ने जल्द ही रजाई पहुंचने में ही भलाई समझी। ज्यादातर क्षेत्रों में अलाव न जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को स्वयं की व्यवस्था से अलाव जलाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed