फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood of faith in Kalash Yatra

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in Kalash Yatra
सरायमीर में श्रीरामचंद्र जी के भव्य मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्र? - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। नई बाजार में श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जी की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कस्बे में बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नई बाजार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र श्रीराम की भक्ति से सराबोर हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर सरायमीर थाने की पुलिस साथ चल रही थी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने दर्शन-पूजन किया और कलश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

श्री ठाकुर द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर समिति ने सरायमीर कस्बा के नई बाजार में भगवान श्रीराम के मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर उसे भव्य रूप दिया है। 11 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा होगी। बृहस्पतिवार को मंदिर में श्रीराम जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के क्रम में सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सबसे आगे श्रीराम जानकी मंदिर का माडल, उसके बाद श्रीराम की झांकी और इसके बाद सभी पीले और भगवा वस्त्र पहने हुए कतार में भक्त खड़े थे। शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा मवेशी खाना, महाजनी टोला, चौक, सब्जी मंडी का भ्रमण करते हुए नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंच संपन्न हुआ। कलश यात्रा जिधर से गुजरा श्रीराम के लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र श्रीराम की भक्ति से सराबोर हो गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सरायमीर थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंह, एसएसआई शमशेर यादव सहित महिला और पुलिस सिपाही कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, राहुल प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, विवेक जायसवाल, विकास जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश प्रजापति, विशाल गुप्ता, सूरज, पवन, सोनू, मोनू, आकाश, राजू, वेद प्रकाश, शिवा, पीयुष बरनवाल, अमन गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, मनीष, दुर्गेश पांडेय, अखिलेश विश्वकर्मा, अखिलेश रावत, सोनू गुप्ता, माणिक चंद, अतुल, प्रदीप, किशन, अनिल, आशीष, उमेश, शिवम, गुड्डू, संजय जायसवाल, रवि कसौधन एवं पुजारी सुरेंद्रनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed