{"_id":"5d2a2aea8ebc3e6d0630241a","slug":"flood-in-azamgrah-azamgarh-news-vns472688211","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के बाद अब आफत का रूप लेने लगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के बाद अब आफत का रूप लेने लगी बारिश
विज्ञापन
तूफानी बारिश के बाद रोडवेज बाई पास पर जल मग्न स्कूल।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पिछले पांच दिनों से जनपद में लगातार रुक-रुक हो रही बारिश राहत पहुंचाने के बाद अब आफत का रूप लेने लगी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे तक 217 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले मानसून की 11 जुलाई तक कुल बारिश 228 एमएम दर्ज की गई थी। शहर के साथ ही निचले इलाकों में पानी घुसने से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जो किसान रोपाई कर चुके हैं उनकी भी फसल खराब होने के कगार पर है। हालांकि शनिवार दोपहर बाद थोड़ी देर धूप के दर्शन हुए, लेकिन अभी भी बारिश से मुक्ति की संभावना नहीं दिख रही है।
जनपद में बारिश ने आम जनमानस के साथ ही किसानों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली थी। वह खेत पानी से लबालब हो गए हैं जिसके कारण धान का पौध उसमें डूब गया है। जिसके कारण उसके स़ड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिसे देखते हुए किसान इस पानी को खेत से बाहर करने की कवायद में जुटा हुआ है। वहीं आमजन मानस की बात करें तो पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उसकी मुसीबत को बढ़ा दिया है। बारिश के लगातार होने से बाहर निकलने पर लोगों के भीगे कपड़े सूख नहीं रहे हैं। शुक्रवार की रात हुई चक्रवाती बारिश के कारण नगर क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पानी भर गया है। जिसके कारण लोग छतों पर शरण लेने को विवश हो गए हैं। शुक्रवार की रात जनपद में हुई बारिश ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। 2005 में आई बाढ़ के दौरान भी इतनी बारिश नहीं देखने को नहीं मिली थी। पांच दिनों की बारिश में 11 जुलाई तक जहां 228 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक 12 घंटों में 217 मिमी बरसात हुई। इस बारिश ने लोगों की म़ुसीबतों को बढ़ा दिया है। इस बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पोल और पेड़ गिर गए जिसके कारण बिजली भी बाधित हुई। कई क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन कई क्षेत्रों में शाम तक बिजली के दर्शन नहीं हुए।
00000000000000000000000000000
सात से 13 जुलाई तक 344.535 मिमी बारिश
सात जुलाई 45.205 मिमी
आठ जुलाई 64.595 मिमी
नौ जुलाई 122.595 मिमी
10 जुलाई 151.235 मिमी
11 जुलाई 228.81 मिमी
12 जुलाई 260.885 मिमी
13 जुलाई तक कुल क्रमिक बारिश 344.535 मिमी हुई। वहीं शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक कुल 12 घंटों में 217 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- अंबुज राय