फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flight starts from Manduri in next year

नए साल में मंदुरी से शुरू हो सकती है उड़ान

Tue, 01 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Flight starts from Manduri in next year
आजमगढ़। जनपद के लोगों की मंदुरी हवाई पट्टी से उड़ान भरने की संभावनाओं को जल्द ही पंख लगने वाले हैं। डीएम ने संभावना जताई है कि नए साल में यहां से उड़ान शुरू हो सकती है। कार्यदायी संस्था की ओर से अक्टूबर के अंत तक हवाई पट्टी पर मिट्टी भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी को घरेलू हवाई अड्डा में परिवर्तित करने की घोषणा की तो लोगों की आशाओं को नए पंख लग गए। राजकीय निर्माण निगम को लगभग 18.50 करोड़ से हवाई पट्टी के विस्तार का जिम्मा सौंपा गया। अधूरी बाउंड्री को पूरा करने और रनवे के विस्तार के लिए जमीन खरीद के दौरान कुछ अड़चन आई, लेकिन जल्द ही इसे दूर कर प्रशासन ने इसके निर्माण को शुरू कराया। निर्माण में मिट्टी भराई का कार्य लगभग अंतिम दौर में है। इसे अक्टूबर माह के अंत तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। निर्माण कार्य की लगभग चार करोड़ की अंतिम किस्त न मिलने से कार्य धीमा है। डीएम ने अक्टूबर माह में ही इसके निर्माण की अंतिम किश्त भी उपलब्ध होने की पूरी उम्मीद जताई है। मिट्टी भराई का कार्य पूरा होने वाराणसी की टेक्नीकल टीम द्वारा इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि यहां पर कितने सीटर प्लेन को उतारा जा सकता है। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंदुरी हवाई पट्टी पर मिट्टी भराई का कार्य अंतिम दौर में है। इसे एक नवंबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा। शासन से निर्गत होने वाली अंतिम किश्त भी इसी महीने मिल जाएगी। संभावना है कि नए साल में मुख्यमंत्री जनपद को मंदुरी एअरपोर्ट का तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन

उड़ान शुरू होते ही मुबारकपुर साड़ी उद्योग की बिखरेगी चमक
डीएम ने बताया कि मंदुरी एअरपोर्ट का संचालन शुरू होते ही जनपद में उद्योगों का आगमन होगा। इसमें सबसे बड़ा फायदा मुबारकपुर के साड़ी उद्योग को होगा। क्योंकि बायर्स को यह मालूम है कि बनारसी साड़ियां मुबारकपुर में बनती हैं, लेकिन बनारस में बनारसी साड़ियों के नाम पर बिकती हैं। जब मंदुरी से उड़ान शुरू होगी तो बायर्स सीधे मुबारकपुर पहुंचेंगे और बुनकरों से साड़ी की खरीद करेंगे। इससे मुबारकपुर के साड़ी उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा विपणन केंद्र
डीएम ने बताया कि मुबारकपुर में बुनकरों के लिए बना विपणन केंद्र सिक्योरिटी और भाड़ा अधिक होने के कारण कोई लेने को तैयार नहीं था। हमने प्रमुख सचिव से बात करके सिक्योरिटी 10000 और भाड़ा 500 रुपये प्रतिमाह करा दिया है। इसके कारण अब बहुत से लोग लेने को तैयार है। दीपावली से पहले इसका आवंटन कर इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर वायर्स की मीटिंग कराई जाएगी। उन्हें मैं मुबारकपुर की गलियों में भ्रमण कराऊंगा ताकि वह देख सकें कि किस प्रकार बनारसी साड़ी तैयार होती है। इसका फायदा यह होगा कि बायर्स सीधे बुनकरों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed