{"_id":"bc3148468b2fe5629477d8fa0d6363ae","slug":"fledged-band-extracted-with-kalash-yatra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 22 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 54वां पंचकुंडीय श्री हरिहरात्मक यज्ञ का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह आठ बजे कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली के हाथों ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इस के बाद दीप जलाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा स्कूल से निकाली गई।
हजारों की संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लिए स्कूल परिसर से निकली। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराने पुल पर पहुंची। जहां कलशों में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा हरबंशपुर पुल से होते हुए परानापुर होते हुए कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
यज्ञकर्ता श्रीश्री 1008 श्रीरामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि रात आठ बजे से श्रीरामकथा होगी। इसमें चित्रकूट की नीलम गायत्री और पं. गोविंद शास्त्री प्रवचन करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।