फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flagmarc be for peace

शांति के लिए िकया फ्लैगमार्च

Wed, 21 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 21 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flagmarc be for peace
आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से शांति पूर्ण माहौल में त्योहारों में को मनाने की अपील की।
विज्ञापन


फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, पांडेय बाजार, जामा मस्जिद, आसिफगंज, गुरूटोला, मातबरगंज, शंकर जी तिराहा, एलवल, बड़ादेव से कालीचौरा, कालीनगंज, दलालघाट, कोर्ट चौक, गुलामी का पूरा, मुकेरीगंज, अराजीबाग, ब्रम्हस्थान, करतालपुर होते हुए बवाली मोड़ पर समाप्त हुआ। इस दौरान फ्लैग मार्च को देखने के लिए  लोग सड़कों पर खड़े हो गए और उन्हें कौतूहल से देखते रहे। जवानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ्ा पूरे इलाके में गश्त की। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है। नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम एक साथ पड़ रहा है, इस लिए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और आम जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए निर्भिक होकर सामाजिक समरसता और परंपरा के अनुसार त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं। कहा कि  किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत है कि लोग भी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए आगे आएं। तभी बात बन सकेगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जनपदवासियों से अपील किया कि नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा को खुशियों के साथ समाजिक समरसता बनाकर परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक मनाए ताकि  व्यवस्थ्ाा बाधित  न हो सके। 


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विनोद कुमार, सीओ सीटी कृष्ण कांत सहित सीआईएसएफ, केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed