फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five vehicle seals mounted with promotional material and hooters

प्रचार सामग्री व हूटर लगे पांच वाहन सीज

Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five vehicle seals mounted with promotional material and hooters
आजमगढ़। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। चार पहिया वाहनों पर हूटर लगा कर व प्रचार सामग्रियों के साथ प्रत्याशी व समर्थक बिना अनुमति के हल धड़ल्ले से दौड़ रहे है। इन पर लगाम कसने को लेकर पुलिस महकमा अब कार्रवाई में जुट गया है। जिसके तहत जिले में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कवायद में जुटे है। इसी के तहत अभी से संभावित प्रत्याशियों व समर्थकों की नकेल कसी जा रही है। चार पहिया वाहनों पर धड़ल्ले से प्रचार सामग्री लगा कर चक्रमण कर रहे वाहन फिलहाल एसपी के निशाने पर है। एसपी ने स्वयं जहां चार दिनों पूर्व सिधारी थाना अंतर्गत भदुली बाजार में एक प्रत्याशी के दर्जन भर चार पहिया वाहनों को थाने पर भेज कर सीज करा दिया था तो वहीं बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र में जोरदार अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने हुटर लगे दो चार पहिया वाहनों को पकड़ा और उन्हें सीज कर दिया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस ने भी कस्बे में अभियान चलाया और इस दौरान बिना अनुमति के गाड़ी पर हुटर व प्रचार सामग्री लगा कर चल रहे पांच वाहनों को पकड़ा गया। जिन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed