फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five smart schools in each blocks

सभी ब्लाकों में पांच-पांच स्मार्ट विद्यालय, क्रिटिकल गैप से मिलेगा पैसा

Sat, 20 Jul 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five smart schools in each blocks
आजमगढ़। 110 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण डीएम के क्रिटिकल गैप योजना से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी एबीएसए को निर्देश दिए कि गांव का कोई बच्चा बिना नामांकन के न रह जाए। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित एबीएसए पवई शैलेन्द्र त्रिपाठी और ठेकमा विश्वजीत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। डीएं विकास भवन सभागार में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सभी एबीएसए को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ड्रेस उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि सभी ब्लाकों के पांच-पांच ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करें, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन ज्यादा हुआ हो। पिछले वर्ष बच्चों की उपस्थिति सबसे अच्छी रही हो। ऐसे विद्यालयों को स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण अपने क्रिटिकल गैप से उपलब्ध कराऊंगा। सभी स्कूलों में में अभी तक मोजा उपलब्ध न कराने पर संबंधित फर्म के खिलाफ पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अपने स्कूलों के बाहर स्कूल का कोड लिखें। बिना मान्यता विद्यालयों के खिलाफ एबीएसए सख्त कार्रवाई करें। यदि स्कूल चलता है तो प्रतिदिन 10 हजार जुर्माना लगाने का प्रावधान है। जिस ब्लाक में पिछले वर्ष के सापेक्ष कम नामांकन है, उनके खिलाफ बीएसए कार्रवाई प्रस्तावित कराएं। बीएसए को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में बच्चों का हेल्थ चेकअप स्वास्थ्य विभाग की टीम से कराएं। बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, समस्त एबीएसए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed