फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   five person died due to winter

ठंड ने चार किसानों सहित पांच को बनाया अपना निवाला

Tue, 09 Jan 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
five person died due to winter
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़। हाड़कपाऊ ठंड में खेत की सिंचाई करके घर लौटे चार किसानों के पेट में जोर का दर्द शुरू हुआ। परिवार के लोग इन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाते समय किसी की रास्ते में मौत हो गई, जबकि किसी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं दीवानी न्यायालय में एक वकील के मोहर्रिर की तमसा नदी में नहाने से तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ठंड लगने से मरने वालों में दो किसानों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि तीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी रामसकल सिंह (54) रविवार की रात करीब नौ बजे ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान वहीं पर सो गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे तो रामसकल की तबियत खराब होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामसकल सिंह एक बेटा और चार बेटियों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

इसी क्रम में रौनापार थाना क्षेत्र के सरमहा सागर गांव निवासी सुदेशी (40) पुत्र जतनरायन रविवार की रात खेत से घर लौटा। देर रात को उसकी तबियत खराब होने पर परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।

वहीं गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी वीरेंद्र राम (25) पुत्र अंबिका रविवार की रात खेत की सिंचाई करके घर लौटा और बरामदे में सो गया। सोमवार की सुबह उसके पेट में जोर का दर्द शुरू हुआ।


परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र मां-बाप का इकलौती संतान थी। वह एक बेटे का पिता था। घर पर रहकर खेतीबारी करता था।

अमिलो संवाददादता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी अत्मतुल्ला (55) रविवार की शाम खेत से घर लौटा और भोजन करके बरामदे में सो गया। भोर में उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। लोग जब तक अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृत अत्मतुल्ला घर पर रहकर खेती करता था। वह तीन बेटा और तीन बेटियों का पिता था। पांचवी घटना गंभीरपुर गांव निवासी हीरालाल सरोज (40) पुत्र सुक्खू शहर के फराशटोला मुहल्ले में रहता था।


वह दीवानी न्यायालय में वकील का मोहर्रिर था। सोमवार को हीरालाल तमसा नदी में नहाकर घर लौटा और उसके पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हीरालाल दो बेटों का पिता था। परिवारवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed