फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five-hour sit-in protest over 21-km road construction locals launch signature campaign BJP targeted

UP: 21 किमी की सड़क निर्माण को लेकर पांच घंटे तक धरना, सपाजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान; बीजेपी पर निशाना

Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने भाजपा पर भी सियासी तंज किया।

विज्ञापन
Five-hour sit-in protest over 21-km road construction locals launch signature campaign BJP targeted
सपा के धरना को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: डेढ़ दशक से खराब अहरौला-कप्तानगंज 21 किलोमीटर मार्ग को लेकर विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व शनिवार को गोपालगंज बाजार में समाजवादी जनों ने धरना-प्रदर्शन किया। लगभग पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। बड़ी संख्या में धरने में सपा के बड़े नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


सड़क के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बाद में हस्ताक्षर युक्त पत्रक प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के साथ बूढ़नपुर की एसडीएम नंदिनी शाह को सौंपा गया। डेढ़ दशक से खराब स्थिति में रही अहरौला-कप्तानगंज मार्ग (21 किलोमीटर) को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में शनिवार को गोपालगंज बाजार में समाजवादी जनों का धरना-प्रदर्शन हुआ। 
विज्ञापन


यह दूसरा धरना था, जो लगभग पांच घंटे चला। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, सांसद दरोगा सरोज, विधायक नफीस अहमद, प्रमुख शकील अहमद सहित कई सपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर सियासी हमला

बलराम यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और विकास को नजरअंदाज कर उद्योगपतियों की जेब भर रही है। सड़क के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से व्यापार मंदा है और स्थानीय लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने सरकार पर धर्म और नफरत के नाम पर शासन करने का आरोप लगाया। धरने के माध्यम से सपा नेताओं ने 2027 के चुनाव के लिए विपक्षी निशाना भी साधा और जनता का विश्वास जीतने की कोशिश की। 

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में देरी बरतने पर जनता आंदोलन की और तेज करेगी। कहा कि यह सरकार जालिम है, भाजपा सरकार 2047 की बात करती है हम 27 की बात करते हैं। सासंद दरोगा सरोज ने शेरो शायरी से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम को विधायक नफीस अहमद, बेचई सरोज सहित प्रमुख शकील अहमद, प्रमुख चंद्रशेखर यादव, श्यामधर चौबे, हरिकेश यादव, रामपलट गुप्ता, राजेंद्र राम, प्रभूदीन यादव, सुबास जयसवाल आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed