फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five employees absent in the municipality, severed pay

पालिका में पांच कर्मचारी गैरहाजिर, कटा वेतन

Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five employees absent in the municipality, severed pay
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। गैरहाजिर पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शहर के कुछ हिस्सों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी से शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

दिन में 11 बजे के करीब मंडलायुक्त नपा कार्यालय पर पहुंचे। मंडलायुक्त के नपा परिसर में पहुंचने की जानकारी होते ही अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने टेबल पर पहुंच गए। अधिशासी अधिकारी शुभनाथ प्रसाद कार्यालय से बाहर आ गए। इसके बाद मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका देखी। पता चला कि सफाई इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, निर्माण बाबू युवराज सोनकर, आरआई अनूप भारती, सफाईकर्मी रामकेश व माली आमोद नहीं आए हैं। मंडलायुक्त ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया और स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद मंडलायुक्त ईओ के साथ शहर में निकले। सफाई व्यवस्था की जानकारी लिया और सारी व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया। वार्ड वार सफाई कर्मचारियों का वर्क चार्ट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विकास कार्यो को भी निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरा कराने को कहा। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान नपा कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ था। कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात मंडलायुक्त शहर में सफाई का हाल भी देखा। एलवल मुहल्ले में एक जगह पर कूड़ा जलता पाया गया, जिस पर उन्होंने ईओ को निर्देश दिया कि कहीं भी कूड़ा न जलने पाए और न ही कहीं डंप हो। ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed