फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five blocks Mene vote will be held today

पांच ब्लाॅक मेंे आज डाले जाएंगे वोट

Wed, 09 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five blocks Mene vote will be held today
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पोलिंग पार्टियां मतदान को संपन्न कराने के लिए विकास खंड कार्यालयों पर मंगलवार की देर शाम तक पहुंच गईं।
विज्ञापन


अंतिम चरण में बुधवार को होने वाले मतदान में 440 मतदान केंद्रों के 1251 बूथों पर सात लाख 50 हजार 612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में जनपद के पांच ब्लाकों लालगंज, ठेकमा, तरवां, मेंहनगर और पल्हना में मतदान होना है। सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक वोेट पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां सभी विकास खंडों से पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। प्रशासन द्वारा इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

440 मतदान केंद्र और 1251 बूथ बनाए गए है। वहीं प्रशासन द्वारा 112 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, 144 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 65 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

जबकि 118 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं। मतदान को संपन्न कराने के लिए कुल 6504 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिसमें 1251 पीठासीन अधिकारी, 3753 मतदान अधिकारी और 5004 कार्मिक लगाए गए हैं।

इसके साथ ही 375 आरक्षित पार्टियों में कुल 1500 कार्मिकों को तैनात किया गया है। अंतिम चरण में ग्राम प्रधान के 397 पदों में दो पर निर्विरोध निर्वाचन तय होने के कारण 395 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 600 पदों के लिए मतदान होगा।


जिसमें सात लाख 50 हजार 612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें लालगंज के 172783, ठेकमा के 174805, तरवां के 157202, मेंहनगर के 151342 और पल्हना के 94480 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed