{"_id":"664ef131f474ec490b03d767","slug":"fire-in-residential-house-due-to-short-circuit-in-azamgarh-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, धुआं भरने पर घरवालों की खुली नींद; भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, धुआं भरने पर घरवालों की खुली नींद; भागकर बचाई जान
Thu, 23 May 2024 01:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 23 May 2024 01:03 PM IST
सार
आजमगढ़ शहर में एक रिहायशी मकान में गुरुवार की सुबह अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। धुआं घर में भरने से लोगों की आंख खुली तो भागकर बाहर निकले। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Azamgarh Fire News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ शहर के दलालघाट मोहल्ला स्थित एक रिहायशी मकान में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यह है मामला
दलालघाट स्थित कपड़ा विक्रेता रतन वर्मा का आवास है। उनकी पुरानी कोतवाली पर कपड़े की दुकान है। गुरुवार की सुबह जब परिवार के लोग सोए हुए थे। तभी शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में जब धुंआ भर गया तो लोगों की आंख खुली। परिवार के लोग भाग कर बाहर निकले और घटना की जानकारी फायर स्टेशन को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर नगर कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
अभी तक आग से हुई क्षति का आकलन नहीं हो सका है। लेकिन रतन वर्मा की मानें तो लाखों रुपये का सामान जला है। घर में भरे धुंए के कारण रतन वर्मा द्वारा पाले गए चार तोते दम घुटने के कारण मर गए।