फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke to short circuit in control room of Manduri Airport Azamgarh

Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट पर शार्ट-सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू; मौके पर मची अफरा-तफरी

Sat, 13 Apr 2024 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 12:30 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना पर काबू पाया। आग ने जब भीषण रूप धारण कर लिया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन
Fire broke to short circuit in control room of Manduri Airport Azamgarh
Azamgarh Manduri Airport - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह अचानक शार्ट-सर्किट से कंट्रोल रूम के बगल स्थित एक टॉवर में आग लग गई। आग लगने के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पांच मार्च को मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद यहां से 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू हो गई। वर्तमान में यहां से सप्ताह में दो दिन उड़ान हो रही है। शनिवार को एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम के बगल स्थित एक टॉवर में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग ने जब भीषण रूप धारण कर लिया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन आग पर काबू पाने की कवायद शुरू हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पूछे जाने पर एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश यादव ने कहा कि अभी घटना को लेकर कुछ कहना मुश्किल है। इससे हुए नुकसान की छानबीन की जा रही है।

उधर आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed