{"_id":"660befeec45b703606076301","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-transformer-installed-outside-hotel-in-azamgarh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : होटल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सक्रियता से पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : होटल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सक्रियता से पाया गया काबू
Tue, 02 Apr 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:15 PM IST
सार
आजमगढ़ में एक होटल के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान होटल कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Azamgarh News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ शहर के रैदोपुर स्थित एक होटल के बाद लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजरने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। होटल कर्मचारियों की सक्रियता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। जिससे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यह है मामला
शहर के रैदोपुर मोहल्ले में एक होटल है। जिसके सामने एक बड़ा अस्पताल भी है। होटल में बिजली सप्लाई के लिए सड़क किनारे खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार को दिन में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से गुजर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। आग ने पास में लगे ठेले पर छांव के लिए लगाए गए प्लास्टिक को भी अपनी चपेट में ले लिया। तार के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी होते ही होटल प्रशासन सबसे पहले सक्रिय हुआ और होटल में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कवायद में जुट गई। वहीं कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
अधिकारी बोले
आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक ठेले वाले द्वारा छांव के लिए लगाया गया प्लास्टिक जल गया। होटल कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
बनारसी दास, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, फायर स्टेशन, आजमगढ़