फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire brigade employee molested girl

फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बालिका से की छेड़खानी

Fri, 22 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade employee molested girl
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत फायर कर्मचारी ने आठ साल की एक बालिका के साथ छेड़खानी की। मौके पर हंगामा शुरू हो गया और मामला चौकी तक पहुंचा। इसके बाद मामले को रफा-दफा करने की कोशिश शुरू हो गई। हगामे के बाद एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचा। मामले में पूछताछ की। आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। पीड़िता के परिजनों ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। पीड़िता से मामले की जानकारी की जा रही है। फायर ब्रिगेड कार्यालय में भी आपसी गुटबाजी है। हो सकती है कि गुटबाजी के तहत आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर बीच बाजार छेड़कानी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। उन्का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed