फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR registered against four accused in assault on court's order

Azamgarh News: मारपीट के चार आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four accused in assault on court's order
आजमगढ़।
विज्ञापन

जीयनपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट के एक मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के नतुड़ी गांव निवासी रामभरोस का आरोप है कि 21 मई की शाम 7 बजे नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे हरिकेश, रामप्रवेश, अतुल और अभिनंदन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की। उनके सिर, सीने और हाथ में चोट आई है। शोरगुल सुनकर गांव के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल आजमगढ़ में कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि जीयनपुर थाने में शिकायत के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed