फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR on three teachers

तीन शिक्षकों पर एफआईआर

Fri, 17 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR on three teachers
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देती छात्राएं
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और हाईस्कूल के संगीत विषय की परीक्षाएं हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अरबी और फारसी विषय की परीक्षाएं हुईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बांसगांव के एक विद्यालय में सामूहिक नकल पाए जाने पर वहां तैनात तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसकी प्रतिलिपि मुहैया कराने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।  
विज्ञापन


  यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफिया किस प्रकार हावी हैं इसका नजारा शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा में देखने को मिली। जब संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत विद्यालयों में चल रही परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुबह की पाली में निरीक्षण के लिए श्री बैजनाथ बालगोपाल इंटर कालेज, काजीपुर चिरैयाकोट आजमगढ़ में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जब कई कमरों में बैठे छात्रों की कापियों का मिलान किया तो सभी की कापियां एक समान मिली।
विज्ञापन


  कक्ष में ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका ने खुद को उर्दू विषय की शिक्षिका होना बताया लेकिन जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि वह गृह विज्ञान विषय की ही शिक्षिका हैं। इसे उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक की उदासीनता मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्र व्यवस्थापक को हटाते हुए उनके स्थान पर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक मां शारदा इंटर कालेज, सराय त्रिलोचन बांसगांव पहुंचे। इस दौरान दो व्यक्ति सुनील पांडेय और नीतेश त्रिपाठी विद्यालय परिसर से बाहर जाते ह़ुए दिखे। पूछने पर पता चला कि उक्त दोनों व्यक्ति विद्यालय के कर्मचारी नहीं हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जब विभिन्न कमरों के परीक्षार्थियों की कापियों का मिलान किया तो वह एक समान मिली। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बोलकर नकल कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
  कक्ष संख्या 10 में प्रेमलता नाम की विषय संबंधी शिक्षिका ड्यूटी करते हुए मिली। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को सुनील पांडेय, नीतेश त्रिपाठी और प्रवक्ता प्रेमलता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर प्रतिलिपि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने उक्त विद्यालय की गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद से की। शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा में इंटरमीडिएट के कुल 14329 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। दो दिनों की परीक्षा में पेपर छोड़ने वाले इंटरमीडिएट के कुल छाल छात्रों की संख्या अब 14333 होगई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed