फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against 50 for blockade and scuffle with police

Azamgarh News: जाम और पुलिस से धक्कामुक्की में 50 पर प्राथमिकी

Tue, 17 Mar 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
FIR against 50 for blockade and scuffle with police
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बुतात गांव में सड़क जाम और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में पुलिस ने 19 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव की तहरीर पर की गई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि 14 मार्च को उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि राजू पटवा के पुत्र शिवा पटवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार करने की बात कहकर सुबह 9.05 बजे शव लेकर मुख्य सड़क पर पहुंच गए। इसके बाद सठियांव–जीयनपुर मार्ग पर नूरपुर बुतात के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि परिजनों व समर्थकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। सूचना मिलने पर थाना मुबारकपुर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने भी जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। क्षेत्राधिकारी सदर के मुआवजे का आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed