फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fine of Rs 36000 imposed for leaving vegetable peels

Azamgarh News: खाना बनाकर सब्जी के छिलके छोड़े लगा 36000 रुपये का जुर्माना

Wed, 13 Mar 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 36000 imposed for leaving vegetable peels
आजमगढ़। हाल ही में आपदा प्रबंधन को लेकर हरिऔध कला केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों को नाश्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई कंपनी द्वारा कूड़े-कचरे को उसी तरह से छोड़ दिया गया। जिसके लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सचिव द्वारा कंपनी पर 36000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से नेहरू हाल में कई दिन तक प्रशिक्षण का आयोजन हरिऔध कला केंद्र में किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में शामिल लोगों को नाश्ता-पानी उपलब्ध कराने के लिए मेसर्स बीएस इंटर प्राइजेज हरबंशपुर को जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन

संस्था द्वारा लोगों को नाश्ता तो उपलब्ध कराया गया लेकिन इस दौरान तेल, दाल, सब्जी, गोभी, प्याज लहसुन आदि के छिलके जो जमीन पर गिरे थे उन्हें उसी तरह से छोड़ दिया गया। जिसे बंदरों द्वारा पूरे परिसर में फैला दिया गया। इसके बाद आपदा प्रभारी, आपदा विशेषज्ञ और संस्था के प्रोपराइटर को बुलाकर उसे दिखाते हुए इसकी साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के अनुसार आरक्षण से अधिक अवधि तक हरिऔध कला केंद्र का उपयोग करने पर 3000 रुपये प्रति घंटे की दर से अर्थदंड का प्रावधान है। साथ ही उसके द्वारा सफाई का ध्यान न देकर नियमों और शर्ताें का उल्लंघन किया गया। 12 घंटे तक केंद्र परिसर में उसी तरह से गंदगी फैली रही। जिसके लिए सचिव द्वारा मेसर्स बीएस इंटर प्राइजेज पर 36000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

कंपनी को हरिऔध कला केंद्र परिसर में भोजन बनाने की जिम्मेदारी थी। इस दौरान जो कचरा निकला उसकी इनके सफाई न करके इसी तरह से छोड़ दिया गया। जिसकी सफाई कराई गई। इसके लिए कार्य करने वाली संस्था पर अर्थदंड लगाया गया है। सचिव ने नोटिस जारी कर दिया है। - हरिप्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर, हरिऔध कला केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed