फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Finally NP chairman joined BJP

अखिरकार नपा चेयरमैन ने थाम लिया भाजपा का दामन

Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Finally NP chairman joined BJP
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की चेयरमैन शीला श्रीवास्तव ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चेयरमैन शीला श्रीवास्तव को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। चेयरमैन के साथ उनके पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। शीला श्रीवास्तव का परिवार पूर्व में कांग्रेसी रहा है। इनके पति स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव कांग्रेस के टिकट पर ही पहले कई बार सभासद फिर चेयरमैन चुने गये। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में शीला श्रीवास्तव निर्दल प्रत्याशी के रुप में पहली बार चेयरमैन बनी। इसके बाद हुए सामान्य निर्वाचन में वे हार गई और भाजपा की इंदिरा देवी जायसवाल ने जीत दर्ज किया था। वर्तमान में शीला श्रीवास्तव दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के रुप में ही नपा चेयरमैन चुनी गई। कुछ दिनों तक वे व उनके पुत्र बसपा के साथ भी रहे है। नपा चुनाव के समय ही इनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन कुछ राजनैतिक मजबूरियों के चलते ये भाजपा में नहीं शामिल हुई थी। काफी दिनों से इनके भाजपा में शामिल होने की अटकले लगायी जा रही थी, जिस पर सोमवार को विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed