{"_id":"6b09d26c3969efb979054037","slug":"final-approval-granted-for-273-centers-in-the-district-for-up-board-examinations-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-161293-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 273 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 273 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले के 273 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बोर्ड ने सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। पांच फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में 1,62,202 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अब इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। इसमें हाईस्कूल के 83,026 और इंटरमीडिएट के 79,176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वर्ष 2026 में जिले के करीब 1.72 लाख परीक्षार्थियों के लिए 282 केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों की संख्या घटकर 273 रह गई है।
प्रारंभिक सूची में जिले के 232 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था। इनमें 10 राजकीय, 87 वित्तपोषित और 135 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इस सूची पर कुल 402 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनके निस्तारण के बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने 12 पुराने केंद्रों को हटाकर 53 नए केंद्र शामिल किए। इसके बाद 273 केंद्रों की संशोधित सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी गई थी।
विज्ञापन
इसमें आठ राजकीय, 83 वित्तपोषित और 182 वित्तविहीन विद्यालय शामिल किए गए। संशोधित सूची पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इनके निस्तारण के बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी होनी थी, लेकिन बोर्ड ने एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को सूची अपलोड कर दी।
जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से अनुमोदित सूची पर बोर्ड ने अंतिम मुहर लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।