फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   File FIR against Pradhans who get work done using JCB Chairman gave instructions in Azamgarh

UP: JCB से कार्य कराने वाले प्रधानों पर दर्ज कराएं FIR, सभापति ने दिए निर्देश; आजमगढ़ में योजनाओं की समीक्षा

Fri, 06 Jun 2025 08:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक के बाद सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज ने पाैधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण को लेकर सचेत रहने की बात कही। कहा कि एक पाैधा मां के नाम के तहत सभी से पाैधरोपण की अपील की गई।

विज्ञापन
File FIR against Pradhans who get work done using JCB Chairman gave instructions in Azamgarh
सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ek Paudha Maa ke Naam: आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में उप्र विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा कर सभापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में सभापति ने सदस्यों के प्रश्नों का निस्तारण शीघ्र करने और संबंधित विभाग द्वारा सदस्यों को अवगत कराने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा में सभापति ने धारा 24, 116 और 38 के वादों का समय से निस्तारण करने को कहा। पत्थर नसब के मामलों में कड़ाई से अनुपालन और तोड़फोड़ या उखाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


धारा 198 के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान करने और गांवों में चौपाल लगाकर राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण करने की हिदायत दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व को शासन की मंशा के अनुरूप चौपाल आयोजन के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग की समीक्षा में सीएमओ को अवैध चिकित्सालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभापति ने कहा कि चिकित्सालय आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग न करें और मरीजों से केवल वास्तविक इलाज का भुगतान लें।

लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों के सड़क संबंधी प्रस्तावों को तत्काल शासन को भेजने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों का शीघ्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। जल निगम (ग्रामीण) से पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मानक के अनुरूप मरम्मत और सीडीओ को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।

पीएम और सीएम आवास योजना के तहत सदस्यों के प्रस्तावों का सत्यापन कर निस्तारण की हिदायत दी गई। लघु सिंचाई विभाग को 2021-25 के दौरान फ्री बोरिंग की ब्लॉकवार सूची 15 दिन में समिति को देने और खराब नलकूपों की रिबोरिंग कर चालू करने का निर्देश दिया। डीसी मनरेगा को जेसीबी से कार्य कराने वाले प्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मनरेगा के तहत गरीबों को रोजगार सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।

बैठक से पूर्व सभापति और सदस्यों ने कुंवर सिंह उद्यान में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीसी मनरेगा, डीएसटीओ, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed