फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   File a case against those who uproot Nasab stones

Azamgarh News: नसब पत्थर उखाड़ने वालों पर दर्ज करें मुकदमा

Sun, 22 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
File a case against those who uproot Nasab stones
आजमगढ़। तहसील मार्टीनगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी हेमराज मीना ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 127 फरियादियों की समस्या को सुना और सात का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः कब्जा होने की शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं। इसी तरह निजी जमीनों की पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ने की घटनाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और राजस्व निरीक्षक या नायब तहसीलदार स्तर से जांच कराने और दोषी पाए जाने पर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि विभागीय गलती नहीं है, तो पत्थर उखाड़ने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही पैमाइश के दौरान सरकारी कार्य में बाधा या दबंगई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी के प्रभाव में आकर निर्णय न लें और जमीन संबंधी मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी मामला डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जाना चाहिए और सबसे अधिक शिकायतों वाले गांवों में अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात कर समस्या का समाधान करें। एसएसपी हेमराज मीना ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एसडीएम मार्टीनगंज, तहसीलदार मार्टीनगंज, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed