{"_id":"63c98ab99b288f627335dd32","slug":"filaria-medicine-should-be-delivered-to-every-home-district-magistrate-azamgarh-news-vns694609368-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर पहुंचाई जाएं फाइलेरिया की दवा: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर पहुंचाई जाएं फाइलेरिया की दवा: जिलाधिकारी
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 10 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। अभियान के माध्यम से हर घर फाइलेरिया की दवा पहुंचाई जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए। यह निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिए। बैठक में विभागीय एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं जिला टास्क फोर्स शामिल रहा। डीएम ने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग, ब्लॉक स्तर पर औषधि सेवन कराने के लिए विभागीय एवं सहयोगी संस्था डब्लूएचओ, यूनिसेफ व जिला पंचायती राज, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पशु चिकित्सालय, जिला कृषि, आईसीडीएस, सिंचाई व जल निगम एवं अन्य विभाग के सहयोग से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। यह आयोजन फरवरी में शुरू होने वाले आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल (आईडीए) अभियान के मद्देनजर किया गया है।
डीएमओ शेषधर द्विवेदी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य व समस्त एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।