फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting in open meeting regarding selection of quota shop

कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक में मारपीट

Sun, 27 Sep 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting in open meeting regarding selection of quota shop
लाटघाट। हरैया विकास खंड के सिरही गांव में रविवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मारपीट की नौबत देख अधिकारी पहले ही वहां से खिसक लिए। इसके बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की तहरीर रौनापार थाने में दी गई है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही गांव में 25 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे समूह की खुली बैठक हो रही थी। बैठक में राशन की दुकान की भी चर्चा शुरू हुई। चर्चा शुरू होते ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। चुनाव कराने गए अधिकारी ब्लॉक के एडीओ पंचायत ,एडीओ आईएसबी ,ग्राम पंचायत अधिकारी ,एडीओ पंचायत पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कोटा समूह का चयन करना था। अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई थी कि आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट की नौबत देखकर हम लोग वहां से चले आए। आज रौनापार थाने में समूह की महिला मैना देवी, सुमन, ममता और सर्वेश ने गांव के ही नौ लोगों के नाम से मारपीट की तहरीर दिया है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सिरही गांव में मारपीट के नौ लोगों के नाम से तहरीर मिली है ।जिन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed