{"_id":"61b0f4c9afdb2b5f653dbfbc","slug":"fight-over-illegal-possession-video-viral-azamgarh-news-vns6268499196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इसे संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
नेवादा गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जे का विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर चुप्पी साध गयी। लेकिन उक्त मामले का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला जब एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने थानाध्यक्ष निजामाबाद को इसकी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो में मनबढ़ महिला और पुरूष सभी को पीट रहे हैं। मारपीट करने में महिला भी पीछे नहीं दिख रही। वह जिस बेरहमी से एक पुरूष के सिर पर ईंट से प्रहार की है। उससे जान भी जा सकती है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।