{"_id":"5ec7c6828ebc3e90343d683e","slug":"fight-in-road-dispute-six-injured-azamgarh-news-vns526143345","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
मेंहनगर। कटहन गांव में शुक्रवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। वहीं इसी थाने के करौती गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में मनबढ़ ने युवक को चाकू घोंप दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराया गया है। यहां सभी का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेंहनगर थाने के कटहन गांव निवासी केदार मौर्य पुत्र बरसाती का अपने पड़ोसी सुभाष कहार से वर्षों पुराना रास्ते का विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह फिर एक बार दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए आपस में भिड़ गए। इसमें केदार मौर्य सहित बेटी संजना व रंजना और बेटा अरुण घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुभाष, मोहित, मंजू, पूनम और राधा घायल हो गई। घटना के संबंध में दोनों पक्ष थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इसी क्रम में मेंहनगर थाने के करौती गांव में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें मनबढ़ों ने प्रशांत चौबे पुत्र चंद्रभूषण को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसकी मेंहनगर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। इस मामले की भी थाने में तहरीर दे दी गई है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।