फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight for car parking on road during idol immersion in azamgarh police manage dispute

आजमगढ़: मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते से कार हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने कराया शांत

Sat, 23 Oct 2021 10:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Oct 2021 10:05 AM IST
सार

आजमगढ़ के लालगंज में बीती रात मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। 

विज्ञापन
Fight for car parking on road during idol immersion in azamgarh police manage dispute
अतरौलिया मेले में हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के लालगंज में मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार की रात जुलूस निकाला गया। जुलूस रात के नौ बजे के करीब लालगंज पोस्ट ऑफिस के समीप पहुंचा तो एक रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर खड़ी मारुति वैन को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


शोरगुल सुनकर चौकी इंचार्ज लालगंज अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीचबचाव कर मामले को शांत कराया।  इसी के साथ उन्होंने आला अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व देवगांव कोतवाल मंजय सिंह तथा एसडीएम लालगंज भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जुलूस को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकानदारों को भगाया तो भड़की पूजा समितियां
अतरौलिया में शारदीय नवरात्र का मेला पूर्णिमा को लगता है। मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रात्रि 11 बजे अतरौलिया थाना के एसआई सुल्तान सिंह अपने तीन चार हमरहियों के साथ मेला भ्रमण के दौरान मेले में लगे फुटपाथ की दुकानों तथा मेलार्थियों को मेले में से भगाने लगे। जिससे पूजा समितियों में आक्रोश हो गया। बाजार की सभी मूर्ति समितियों के लोग एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध कर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः संस्कृत और संसद : देववाणी जोड़ेगी बनारस से सेंट्रल विस्टा का नाता, प्राच्य विद्या को मिलेगी संजीवनी

 

आजमगढ़ के लालगंज में मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार की रात जुलूस निकाला गया। जुलूस रात के नौ बजे के करीब लालगंज पोस्ट ऑफिस के समीप पहुंचा तो एक कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed